फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Joint Patwar and Kanungo federation opposed transfer policy

संयुक्त पटवार और कानूनगो महासंघ ने स्थानांतरण नीति का किया विरोध

Sat, 13 Feb 2021 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Joint Patwar and Kanungo federation opposed transfer policy
ऊना में संयुक्त पटवार और कानूनगो महासंघ की बैठक में भाग लेते के लिए पहुंचे पदाधिकारी। - फोटो : Una
ऊना। जिला संयुक्त पटवार और कानूनगो महासंघ की कार्यकारिणी की बैठक रविंद्र शर्मा अध्यक्ष की अध्यक्षता में संघ भवन ऊना में हुई। बैठक में महासंघ ने सरकार से हाल ही में लागू स्थानांतरण नीति का विरोध किया है।
विज्ञापन

महासंघ का कहना है कि इस तबादला नीति से पटवारी से कानूनगो पदोन्नत होने के रास्ते बंद हो गए हैं। महासंघ के प्रधान रविंद्र शर्मा ने कहा कि इस नीति से संबंधित उपमंडल का रहने वाला पटवारी कानूनगो पदोन्नत नहीं हो सकता है। संघ ने इसमें संशोधन की मांग की। इसके अलावा संघ ने मांग की कि पटवारी से कानूनगो पदोन्नत होने कि 6 साल की नियमित सेवा अवधि को समाप्त कर भर्ती और पदोन्नति नियम-1992 में संशोधन किया जाए।
विज्ञापन

महासंघ ने सरकार से नई पेंशन योजना समाप्त करके पुरानी लागू करने की भी मांग की। सरकार ने निशानदेही की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी है, परंतु कानूनगो के कार्यालय में कंप्यूटर प्रिंटर उपलब्ध न है। संघ ने मांग की कि प्रत्येक कानूनगो कार्यालय में एक-एक कंप्यूटर और प्रिंटर उपलब्ध करवाए जाएं। इससे पटवारी कर्मचारियों को भी इंतकाल फीड करने में सुविधा होगी। लोगों को भी दिक्कतों का समाधान नहीं करना पड़ेगा। संघ ने मांगों के समाधान के लिए उपायुक्त से कार्यकारिणी के साथ शीघ्र बैठक बुलाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महासचिव पवन कुमार, वित्त सचिव विपिन कुमार, उपमंडल बंगाणा के प्रधान कुलदीप कुमार, उपमंडल ऊना के प्रधान भूपेंद्र सिंह, महासचिव खेमचंद, उपमंडल अंब से महासचिव बशीर मोहम्मद संयुक्त सचिव राजेंद्र कुमार, वंदना कुमारी, संजीव कुमार, बृजमोहन सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed