फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jewellery worth 2.34 lakh and cash worth 35000 stolen from a house in Ajauli

Una News: अजौली में घर से 2.34 लाख के गहने और 35000 की नकदी चोरी

Fri, 18 Apr 2025 05:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth 2.34 lakh and cash worth 35000 stolen from a house in Ajauli
सैर करने गई थी घर की महिलाएं, पीछे से हुई वारदात
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत अजौली गांव में एक घर पर चोरों ने धावा बोला और 2.34 लाख के गहने व 35000 की नकदी पर हाथ साफ कर भाग गए। जिस समय वारदात हुई, घर की महिलाएं सैर करने गई थीं। जबकि अन्य सदस्य अपने कार्यों के सिलसिले में बाहर थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चैंचलो देवी (45) पत्नी तिलक राज निवासी अजौली तहसील और जिला ऊना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका पति सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं। उसके दो बेटे और एक बेटी है। बड़ी बेटी तमन्ना की शादी हो चुकी और वह एक साल से उनके साथ अजौली स्थित घर में ही रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि वीरवार को वह, उसकी बेटी तमन्ना तथा माता कृष्णी देवी घर पर थे। जबकि परिवार के अन्य सदस्य अपने काम से सिलसिले में घर से बाहर गए थे। शाम 05:30 बजे वह घर के पास ही गली में सैर करने गई। कुछ देर बाद उसकी माता कृष्णी देवी और बेटी तमन्ना घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर और गेट बंद कर उसके पास आ गईं। देर शाम करीब 07:15 बजे उन्होंने एक व्यक्ति को अपने घर के गेट से बाहर निकलते देखा। वह व्यक्ति बाइक पर सवार होकर वहां से भाग गया। उसने पीठ पर एक छोटा पिट्ठू बैग लटकाया हुआ था। वे सभी भागकर अपने घर आईं तो देखा कि दरवाजे पर लगाया ताला खुला हुआ था। रसोई के साथ वाले कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने जांच में पाया कि अलमारी में रखे पर्स से 35000 रुपये की नकदी गायब थी। जबकि सोने के गहनों में दो तोले की एक नथ, एक तोले का टिक्का, एक तोला वजन की दो अंगूठियां, आधे तोले का मंगलसूत्र, उसकी बेटी का आधे तोले का लॉकेट, आधे तोले की अंगूठी और डेढ़ तोले का एक मंगलसूत्र नहीं मिले। महिला ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसके करीब 2.34 लाख रुपये के सोने के गहने और 35000 रुपये की नकदी चुराकर भाग गया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी से जुड़ी कुछ जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों के माध्यम से हाथ लगी है। जबकि, सीसीटीवी के माध्यम से भी आरोपी की पहचान करने के प्रयास जारी है। कहा कि आरोपी को जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed