{"_id":"69c833a1e3e1c447c40f9465","slug":"jaswinder-singh-from-una-killed-in-missile-attack-in-dubai-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: दुबई में मिसाइल हमले से ऊना के जसविंद्र सिंह की मौत, सनोली मजारा में मातम, आज होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: दुबई में मिसाइल हमले से ऊना के जसविंद्र सिंह की मौत, सनोली मजारा में मातम, आज होगा अंतिम संस्कार
Sun, 29 Mar 2026 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:31 AM IST
सार
जसविंद्र सिंह के गांव सनोली मजारा में शनिवार को मातम पसरा रहा। जसविंद्र सिंह करीब 15 साल से दुबई में ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे। वह दुबई के आर्मी कैंट इलाके के पास हुए मिसाइल हमले का शिकार हो गए।
विज्ञापन
demo
- फोटो : ANI (वीडियो ग्रैब)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई में मिसाइल हमले में ऊना जिले के जसविंद्र सिंह की मौत हो गई। उनके गांव सनोली मजारा में शनिवार को मातम पसरा रहा। जसविंद्र सिंह करीब 15 साल से दुबई में ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे। वह दुबई के आर्मी कैंट इलाके के पास हुए मिसाइल हमले का शिकार हो गए।
विज्ञापन
जसविंद्र सिंह के परिवार में पत्नी, 22 साल का बेटा और बुजुर्ग माता हैं। गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को पैतृक गांव सनोली मजारा में जसविंद्र सिंह का शव पहुंचेगा। गांव के कुछ लोग शनिवार सुबह दिल्ली रवाना हुए थे ताकि शव लेने की प्रक्रिया में मदद कर सकें। स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि जसविंद्र सिंह अपने मेहनती और सादगीपूर्ण जीवन के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
दुबई में हुई यह घटना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे गांव के लिए एक बड़ा सदमा है। ग्रामीणों ने बताया कि जसविंद्र की मौत से परिवार आर्थिक और भावनात्मक रूप से गहरे संकट में है। हालांकि इस मामले में जिला प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन