फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jan Shatabdi and Nanded weekly trains will stop at Bhodwal Majri station.

Una News: भोडवाल माजरी स्टेशन पर रुकेगी जनशताब्दी और नांदेड़ साप्ताहिक ट्रेन

Sat, 25 Oct 2025 06:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 25 Oct 2025 06:22 AM IST
विज्ञापन
Jan Shatabdi and Nanded weekly trains will stop at Bhodwal Majri station.
ऊना। हरियाणा के समालखा में 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक होने वाले 78वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी समागम को देखते हुए उत्तर रेलवे ने प्रदेश से जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने गाड़ी संख्या 12057/12058 दौलतपुर चौक-नई दिल्ली जन शताब्दी और 22709/22710 अंब अंदौरा-हजूर साहिब नांदेड़ साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस का सात नवंबर तक अस्थायी रूप से दो मिनट का ठहराव भोडवाल माजरी स्टेशन पर किया है।
विज्ञापन

12058 दौलतपुर चौक-नई दिल्ली जन शताब्दी प्रतिदिन सुबह 4:10 बजे दौलतपुर चौक स्टेशन से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करती है। यह सुबह 10:15 बजे भोडवाल माजरी स्टेशन रुकेगी और अपने दो मिनट के ठहराव के बाद 10:17 बजे आगे अपने गंतव्य की ओर बढ़ेगी।
विज्ञापन

वापसी में गाड़ी संख्या 12057 नई दिल्ली से दोपहर 2:35 बजे जिला ऊना के दौलतपुर चौक पहुंचने वाली जन-शताब्दी दोपहर 03:32 बजे भोडवाल माजरी आएगी और दो मिनट के अंतराल के बाद 3:34 बजे चलेगी और अपने निर्धारित समय रात 10:15 बजे दौलतपुर चौक पहुंचेगी। वहीं, सप्ताह में हर वीरवार ( आगामी 30 अक्तूबर और छह नवंबर ) को अंब अंदौरा से दोपहर 3:50 बजे हजूर साहिब नांदेड़ के लिए प्रस्थान करने वाली गाड़ी 22710 रात 10:15 बजे भोडवाल माजरी स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के पश्चात रात 10:17 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी। गाड़ी संख्या 22709 हजूर साहिब नांदेड़ - अंब अंदौरा साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस आगामी दो बुधवार 29 अक्तूबर और पांच नवंबर को सुबह 11:18 बजे भोडवाल माजरी स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के अंतराल के पश्चात सुबह 11:20 बजे आगे अंब अंदौरा के लिए रवाना होगी और शाम 06:10 बजे अपने निर्धारित समय पर अंब अंदौरा पहुंचेगी। रेलवे ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed