फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jan Shatabdi and Himachal Express trains arrived late by two to five hours

Una News: जनशताब्दी और हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन दो से पांच घंटे देरी से पहुंचीं

Fri, 15 Nov 2024 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Jan Shatabdi and Himachal Express trains arrived late by two to five hours
किरतपुर भरतगढ़ ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में मवेशी आने से हुई देरी
विज्ञापन

देर रात पहुंचे यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में झेलनी पड़ी परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। धुंध के साफ होने के बाद जिले में सामान्य हुआ ट्रेन यातायात फिर बाधित हुआ है। पंजाब के कीरतपुर-भरतगढ़ ट्रैक के बीच मवेशी के ट्रेन की चपेट में आने से दो प्रमुख ट्रेनों को दो से 5 घंटे की देरी से जिला ऊना पहुंचना पड़ा। देर रात पहुंचे यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में भी परेशानियां झेलनी पड़ीं। ऊना रेलवे स्टेशन पर आने वाली जनशताब्दी ट्रेन साढ़े पांच घंटे तो हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब पौने दो घंटे देरी से जिला में पहुंची है। ट्रेन के घंटों लेट होने से अधिक परेशानी जनशताब्दी ट्रेन के यात्रियों को हुई। ट्रेन वीरवार रात को अपने निर्धारित समय पर आने के बजाय शुक्रवार सुबह पौने तीन बजे आई और अंतिम रेलवे स्टेशन दौलतपुर चौक में साढ़े तीन बजे पहुंची। रेलवे बोर्ड ऊना एवं अंबाला बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो पंजाब के कीरतपुर-भरतगढ़ ट्रैक के बीच वीरवार दोपहर बाद एक मवेशी ट्रेन की चपेट आ गया। मवेशी को टक्कर से ट्रैक किनारे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी मरम्मत के लिए रेलवे के कर्मी देर रात तक जुटे रहे। इसके बहाल होने में काफी समय लग गया। ऐसे में वीरवार दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से ऊना के दौलतपुर चलने वाली जन शताब्दी ट्रेन प्रभावित हुई। ट्रेन निर्धारित समय पर चली, लेकिन मोरिंडा और रोपड़ में ट्रेन का काफी देर ठहराव हुआ। रोपड़ से जनशताब्दी ट्रेन करीब साढ़े पांच घंटे देरी से ऊना के लिए चली। जो शुक्रवार की सुबह पौने तीन बजे ऊना और साढ़े तीन बजे दौलतपुर पहुंची। जबकि इस ट्रेन का ऊना स्टेशन पर पहुंचने का समय रात्रि 9 बजकर 17 मिनट का है। सुबह-सवेरे ट्रेन से उतरे यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए साधन न मिलने के चलते काफी परेशानी पेश आई। वहीं, हिमाचल एक्सप्रेस भी दिल्ली से ही देरी से चली। पुरानी दिल्ली से ट्रेन 30 मिनट की देरी से चली, जो दो घंटे देरी से ऊना स्टेशन पर पहुंची। हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन का ऊना स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 6 बजकर 40 मिनट है, जो कि 8 बजकर 36 मिनट पर पहुंची, जिससे यात्रियों को दिक्कत पेश आई। इसके अलावा सामान्य रूप से ट्रेनों की पासिंग एवं ठहराव के चलते ऊना आने वाली अन्य ट्रेनों में वंदेभारत अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर 39 मिनट देरी से 11:43 बजे, इंदौर से चलकर ऊना आने वाली ट्रेन भी ऊना में 28 मिनट की देरी से शुक्रवार सुबह 9:03 बजे आई है। वीरवार और शुक्रवार को धुंध के कारण कोई ट्रेन लेट नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed