फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   jam due to heavy rainfall at UNA

खड्डें उफान पर, वाहनों के पहिये जाम

Sun, 03 Jul 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट Updated Sun, 03 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
jam due to heavy rainfall at UNA
गगरेट-मुबारिकपुर रोड पर बारिश की बजह से लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

गगरेट-मुबारिकपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी मुसीबतों से दो-चार होना पड़ा। देर रात से शुरू हुई जोरदार बारिश की वजह से खड्डें उफान पर हैं। इससे सड़क कीचड़ में तबदील होने से छोटे वाहनों के साथ-साथ बड़े वाहन भी इस मार्ग से निकलने में कड़ी मशक्कत करते दिखे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय उच्च राजमार्ग पर गगरेट एवं शिवबाड़ी खड्ड में पानी का बहाव काफी तेज होने से छोटी गाड़ियों सहित बस चालकों को भी पानी का स्तर कम होने तक खासा इंतजार करना पड़ा। गगरेट में कई घंटों तक जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों गुलशन कुमार, राज कुमार, आशा रानी, लता कुमारी आदि ने बताया कि खड्डों का जल स्तर बढ़ने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने संबधित विभाग से मांग की है कि पुल के कार्य को जल्द पूरा किया जाए, जिससे यहां से गुजरने वालों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े। गौरतलब है कि गगरेट एवं शिवबाड़ी में खड्डों पर पुल बनने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

कुछ समय बाद ये दोनों पुल बन कर तैयार हो जाएंगे। उसके बाद यह परेशानी दूर हो जाएगी। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग के कनिष्ठ अभियंता राकेश शर्मा ने बताया कि करीब छह करोड़ की लागत से बनने वाले शिवबाड़ी एवं गगरेट खड्ड के पुल का काम पूर्ण होने के बाद यहां से गुजरने वाले सभी यात्रियों को राहत मिल जाएगी।  बरसात के दिनों में जाम की स्थिति से भी दो-चार नहीं होना पडे़गा। उन्होंने लोगों से सहयोग करने की अपील की है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed