फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jal Shakti Department Una Forest declared results, 20 candidates got job

Una News: जल शक्ति विभाग ऊना वन ने किया परिणाम घोषित, 20 पात्रों की लगी नौकरी

Thu, 29 Aug 2024 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 29 Aug 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Department Una Forest declared results, 20 candidates got job
मार्च में हुए थे जल शक्ति विभाग ऊना-एक डिविजन में विभिन्न पदों के साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जल शक्ति विभाग ऊना-एक के तहत विभिन्न पदों के लिए मार्च में हुए साक्षात्कार का परिणाम आखिरकार चार माह बाद घोषित हो गया है। विभाग के तहत विभिन्न तीन श्रेणियों में डिविजन के तहत पड़ते गांवों के 20 पात्रों ने नौकरी पाई है।

घोषित परिणाम में जल शक्ति विभाग ऊना की ओर से साक्षात्कार के बाद मेरिट के आधार पर पात्रों का चयन किया गया है। विभाग की ओर से इसी वर्ष की शुरुआत में जनवरी पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर व मल्टीपर्पस वर्कर के कुल 20 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। इसमें पैरा पंप ऑॅपरेटर के छह, पैरा फिटर तीन व मल्टी पर्पज वर्कर के 11 पद शामिल किए गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तय की गई। विभागीय अधिकारियों की माने तो तीनों श्रेणियों में करीब साढ़े सात सौ से ज्यादा आवेदन आए। मार्च माह में साक्षात्कार में योग्यता परख करने के बाद अधिकारियों की ओर से मेरिट के आधार पर श्रेणी अनुसार कुल 20 पदों पर पात्रों के नाम घोषित किए हैैं। परिणाम में घोषित पात्रों में पैरा पंप ऑपरेटर में अजय कुमार वार्ड सात ऊना, राजीव कुमार जखेड़ा, अभिनंदन शर्मा वार्ड तीन रायपुर सहोड़ां, अजय सैनी विकास नगर ऊना, तरुण नंगड़ां और सचिन निवासी मलाहत के नाम शामिल हैं, जबकि पैरा फिटर के तीन पदों में कुठार कलां के योगेश कुमार, सुनील कुमार वार्ड नौ ऊना व अनिल कुमार लाल सिंगी को नौकरी का अवसर मिला है। वहीं, मल्टी पर्पज वर्कर के 11 पदों पर खानपुर गांव के योगेश कुमार, संतोषगढ़ के पंकज, रोहित ठाकुर अप्पर अरनियाला, अंकुश लाल सिंगी, कर्ण ठाकुर अप्पर अरनियाला, पंकज रायपुर सहोड़ां, अंश बाली वार्ड सात बसदेेहड़ा, चांदनी वार्ड तीन ऊना, चंदन चौधरी वार्ड 10 बैहली ऊना, अमित कुमार संतोषगढ़ और प्रशांत कुमार बनगढ़ का चयन मल्टीपर्पस वर्कर के पद पर हुआ है।
विज्ञापन

---
परिणाम घोषित कर दिया गया है। साक्षात्कार योग्यता एवं मेरिट के आधार पर ही पात्रों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है।
-ई. राजेश शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग ऊना-एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed