{"_id":"6943e6acbde10a5602021c9e","slug":"jagjit-singh-felicitates-power-wing-hindi-award-winners-una-news-c-93-1-ssml1047-175486-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ईं. जगजीत सिंह ने नवाजे पावर विंग के हिंदी पुरस्कार विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ईं. जगजीत सिंह ने नवाजे पावर विंग के हिंदी पुरस्कार विजेता
विज्ञापन
राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल(ऊना)। भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की ओर से शक्ति सदन में वीरवार को हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य अभियंता ई. जगजीत सिंह ने की। दोपहर बाद हिंदी पखवाड़ा-2025 की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित हुआ। मुख्य अभियंता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित किया और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। हिंदी दिवस के अवसर पर 14 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया गया, जिसके तहत हिंदी टंकण, निबंध लेखन, प्रशासनिक ज्ञान, टिप्पणी व प्रारूप लेखन तथा श्रुतलेख की पांच प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें 60 अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। कुल 15 विजेताओं को प्रथम (3000 रुपये), द्वितीय (2500 रुपये) और तृतीय (2000 रुपये) पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिए गए, जबकि 25 प्रतिभागियों को 600 रुपये के सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। हिंदी टंकण प्रतियोगिता में आशीष कुमार प्रथम स्थान, सुरजन सिंह दूसरे व मनदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। हिंदी प्रशासनिक ज्ञान प्रतियोगिता में राजेश कुमार प्रथम, राजीव कुमार दूसरे तथा दीपक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। हिंदी निबंध लेखन में इंदु मोदगिल प्रथम, चंदन कुमार द्वितीय, नंद किशोर शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन में सत्येंद्र कुमार सिंह पहले, पंकज चौधरी दूसरे व विकास सिंहाग तीसरे स्थान पर रहे। हिंदी श्रुतलेख में प्रमोद कुमार ने पहला, सीमा ने द्वितीय तथा राज कुमार शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।