फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ITI trainees repaired 500 LED streetlights of the Municipal Corporation.

Una News: आईटीआई प्रशिक्षुओं ने नगर निगम की 500 एलईडी स्ट्रीट लाइटें कीं ठीक

Sat, 21 Mar 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
ITI trainees repaired 500 LED streetlights of the Municipal Corporation.
26 अगस्त 2025 को नगर निगम और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी के बीच हुआ था एमओयू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी और आईटीआई मंडी के बीच 26 अगस्त 2025 को हुए ऐतिहासिक समझौते (एमओयू) के तहत इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक ट्रेड के प्रशिक्षुओं ने 500 एलईडी स्ट्रीट लाइट्स ठीक कर नगर निगम को सौंप दी हैं। इस समझौते के अनुसार प्रशिक्षुओं को दो प्रमुख कार्य करने थे। इनमें शहर में टूटे लोहे के जालों की वेल्डिंग करना और खराब स्ट्रीट लाइट्स की मरम्मत करना।

इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक ट्रेड के अनुदेशक दीपक जम्वाल ने बताया कि 10 सितंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक प्रशिक्षुओं ने 500 एलईडी स्ट्रीट लाइट्स ठीक की हैं। शुक्रवार को उनके पास 85 एलईडी स्ट्रीट लाइट्स मरम्मत के लिए आई हुई हैं। प्रशिक्षु सात-आठ के समूह में यह कार्य करते हैं और प्रत्येक लाइट की मरम्मत में लगभग 20 से 25 दिन लगते हैं। प्रत्येक विजिट पर उन्हें 100 रुपये मानदेय मिलता है। इस कार्य से प्रशिक्षुओं को कक्षा से बाहर वास्तविक अनुभव प्राप्त होता है और सम्मानजनक मानदेय भी मिलता है। यह मरम्मत कार्य आईटीआई परिसर में ही किया जाता है। वेल्डर ट्रेड के अनुदेशक अनिल कुमार ने बताया कि प्रशिक्षुओं ने पड्डल मैदान में नौ नए नाली के जाल बनाए हैं। इसके अलावा स्कूल बाजार और मोक्षधाम में टूटे जालों की मरम्मत का कार्य भी किया गया है। इसके लिए उन्हें प्रत्येक विजिट पर 400 रुपए मानदेय मिलता है, जिसमें मशीन का उपयोग शामिल है। प्रशिक्षु इस कार्य के लिए आठ किलोमीटर तक ही जाते हैं। आईटीआई के प्रधानाचार्य अजेश कुमार ने बताया कि इस पहल से प्रशिक्षुओं का आत्मविश्वास और रोजगार क्षमता और मजबूत होगी। साथ ही जब ये प्रशिक्षु अपना कॅरिअर शुरू करेंगे, तो उनमें समाज सेवा की भावना भी विकसित होगी। नगर निगम ने भी प्रशिक्षुओं को उनके काम के साथ उचित दाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed