फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   It is very important to have knowledge of vocational education: Sunil

व्यवसायिक शिक्षा का ज्ञान होना बहुत जरूरी : सुनील

Tue, 25 Mar 2025 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
It is very important to have knowledge of vocational education: Sunil
नैहरियां (ऊना)। आईटीआई नैहरियां में मंगलवार को चुआर और मथेड़ विद्यालय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। 40 छात्र-छात्राओं ने आईटीआई की कार्यप्रणाली और वर्तमान में यहां चल रहे विभिन्न व्यवसायों के बारे में विस्तार से जाना। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां के गणित विषय के अनुदेशक सुनील दत्त ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि आने वाले समय में वोकेशनल शिक्षा का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। उन्होंने आईटीआई में एडमिशन से संबंधित तमाम जानकारी बच्चों को समझाई और आने वाले समय में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आईटीआई के कार्यालय में आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यहां की एडमिशन फीस भी बहुत कम है और लड़कियों की तो ट्यूशन फीस भी नहीं ली जाती है। जिनकी पारिवारिक सालाना आय दो लाख रुपये से कम है, उन्हें एक हजा़र रुपये मासिक कौशल विकास भत्ता सरकार की तरफ से दिया जाता है। इसके अलावा एससी , एसटी और ओबीसी के बच्चों को अलग से तीन हजार रुपये वजी़फा और टूल किट भी दी जाती है। इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय चुआर की ओर से आए अध्यापक सतीश कुमार व अध्यापिका नेहा कलोटा और राजकीय माध्यमिक विद्यालय मथेड़ की ओर से आए अध्यापक दिवाकर भारद्वाज भी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed