फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   It is not right to exclude contract service period from OPS: Shashi

अनुबंध सेवाकाल को ओपीएस से बाहर करना सही नहीं : शशि

Sat, 26 Jul 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 26 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
It is not right to exclude contract service period from OPS: Shashi
दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष शशि सैनी एवं महासचिव संजीव कुमार ने शुक्रवार को अनुबंध सेवाकाल को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के लिए न गिनने पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इसे ओपीएस की मूल भावना के विरुद्ध बताया और कहा कि इससे सैकड़ों कर्मचारी पुरानी पेंशन के लाभ से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने उन शिक्षकों का उल्लेख करते हुए कहा कि बैचवाइज नियुक्ति के चलते वर्षों तक इंतजार के बाद अनुबंध आधार पर नियुक्तियां मिलीं। अब यदि उनके अनुबंध काल को पेंशन सेवा में शामिल नहीं किया गया तो वे पुरानी पेंशन के दायरे से बाहर हो जाएंगे जो कि सरासर अन्याय है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिन प्रवक्ताओं के अनुबंध काल के बिना दस वर्ष पूरे नहीं हो रहे, उन्हें पेंशन से वंचित करना सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में शिक्षकों का अहम योगदान रहा है। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, जिनका अधिकांश सेवाकाल अस्थायी या अनुबंध पर आधारित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed