फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   It is mandatory to set up common treatment plant in liquor industry.

Una News: शराब उद्योग में कॉमन ट्रीटमेंट प्लांट लगाना अनिवार्य

Tue, 04 Jun 2024 04:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
It is mandatory to set up common treatment plant in liquor industry.
राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क कमिश्नर ने स्थानीय अधिकारियों को दिए हैं निर्देश
विज्ञापन

उद्योग संचालकों को हर मापदंड अनुसार ही उद्योग संचालन की मिलेगी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र के तहत दोबारा शुरू होने वाले शराब उद्योग पर मापदंडों को लेकर राज्य कर एवं आबकारी विभाग पहले से ही सख्त रुख के साथ आगे बढ़ रहा है। आगामी दिनों में शुरू होने वाले उद्योग संचालकों को विभाग की ओर से यहां हर हाल में ट्रीटमेंट प्लांट को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यहां पर चलने वाले नए उद्योग से पुराने उद्योग की तरह गंदा पानी क्षेत्र व स्थानीय मार्केट के व्यापार को प्रभावित न कर सके, जबकि इससे बदबू का प्रदूषण स्थानीय लोगों की नाक में दम न कर सके।
मामले की गंभीरता को देखते हुए हाल ही में राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क आयुक्त डॉ. यूनुस ने स्थानीय विभागीय उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा को निर्देश भी दिए हैं। बता दें कि मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र के तहत शराब उद्योग का संचालन लंबे समय तक हुआ है। उद्योग से निकलने वाले गंदे पानी को लेकर कई बार विवाद स्थानीय कई गांवों के ग्रामीणों से सामने आता रहा। साथ ही इस गंदे पानी की मार मैहतपुर से होकर बसदेहड़ा, चड़तगढ़, खानपुर और संतोषगढ़ तक खड्डों सहित स्वां नदी को भी दूषित कर रही थी। कई बार इस प्रकार का मामला प्रशासन के सामने पहुंचा। डॉ. यूनुस ने भी माना है कि उन्होंने ऊना में उपायुक्त कार्यकाल के दौरान गंदे पानी की समस्या को करीब से देखा है, लेकिन नये उद्योग के संचालन से पूर्व इस प्रकार की समस्या से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इन्हीं पहलुओं को देखते हुए उन्होंने स्थानीय विभागीय अधिकारियों को उद्योग में कॉमन ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन हर हाल में करने की हिदायत दी है। बकायदा उद्योग संचालकों को भी इसे प्राथमिकता से लागू करने को कहा है।
विज्ञापन

---
अभी तक उद्योग शुरू होना है। विभागीय कमिश्नर के निर्देश के बाद उद्योग में कॉमन ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर संबंधित उद्योग संचालकों को निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर विभाग आगामी कार्रवाई भी अमल में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद सिंह डोगरा, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed