फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Issue of Rampur's collapsed bridge raised in the Legislative Assembly.

Una News: विधानसभा में गूंजा रामपुर के टूटे पुल का मुद्दा

Wed, 02 Sep 2026 06:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 02 Sep 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Issue of Rampur's collapsed bridge raised in the Legislative Assembly.
ऊना। संतोषगढ़ रोड स्थित रामपुर के क्षतिग्रस्त पुल का मामला बुधवार को एक बार फिर विधानसभा तक पहुंच गया है। ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मानसून सत्र के दौरान बुधवार को शून्यकाल में इस महत्वपूर्ण पुल का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि करीब तीन साल से क्षतिग्रस्त पुल के कारण हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, फिर भी इसके स्थायी समाधान में इतनी देरी क्यों हो रही है। जवाब में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पुल के पुनर्निर्माण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बजट जारी कर दिया गया है और विभाग को पुल का काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने विधानसभा में कहा कि रामपुर का यह पुल केवल ऊना विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि इसके क्षतिग्रस्त होने से करीब 15 ग्राम पंचायतों, नगर परिषद संतोषगढ़, हरोली विधानसभा क्षेत्र और पंजाब की ओर आने-जाने वाले लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुल टूटने के बाद लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कई बार वाहनों को खड्ड के रास्ते से निकालना पड़ता है जबकि कई परिस्थितियों में लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर वैकल्पिक मार्गों से जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इससे वाहन चालकों के समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है। विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि इसी मार्ग पर इंडियन ऑयल का बड़ा टर्मिनल भी मौजूद है। पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण पिछले करीब तीन वर्षों से वहां भारी वाहनों की आवाजाही और इंजन की ढुलाई तक प्रभावित हो रही है। इसके अलावा इस मार्ग से होकर ग्रामीण क्षेत्रों और पंजाब की तरफ जाने वाली बस सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। विधायक ने सरकार से मांग की है कि बजट जारी होने के बाद अब कागजी प्रक्रिया में और समय बर्बाद न किया जाए तथा पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाए। लोगों का कहना है कि तीन साल से अस्थायी व्यवस्था के भरोसे चल रहे इस महत्वपूर्ण मार्ग को अब स्थायी समाधान की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed