फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Irrigation scheme to be built in Babehar with Rs 1.05 crore: Kalia

बबेहड़ में 1.05 करोड़ से बनेगी सिंचाई योजना : कालिया

Sun, 30 Jun 2024 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 30 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Irrigation scheme to be built in Babehar with Rs 1.05 crore: Kalia
गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया आम लोंगों की समस्याएं सुनते हुए।संवाद
विधायक राकेश कालिया ने सिंचाई योजना का किया भूमि पूजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने दौलतपुर चौक के समीप बबेहड़ में एक करोड़ 5 लाख रुपये से लगने वाली सिंचाई योजना का भूमि पूजन किया। नाबार्ड में मंजूर इस योजना से क्षेत्र की लगभग 29 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी और किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
इस दौरान गांवासियों ने विधायक का स्वागत किया और उनकी चिरलंबित मांग हल होने पर उनका आभार व्यक्त किया। वहीं, राकेश कालिया ने कहा कि गगरेट के चमुंहुखी विकास के लिए काम हो रहा है और जमीनी स्तर पर जनता को काम कर दिखाया जाएगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि केवल कागजों में और कुछ बाहरी लोगों से समस्याएं सुनवाकर गगरेट को ग्रेट नहीं किया जाएगा, बल्कि धरातल पर काम कर और विभिन्न योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर गगरेट को माॅडल क्षेत्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चौदह महीने में गगरेट दस साल पीछे हो गया, जिसे अब दोबारा पटरी पर लाया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सुरिंदर ठाकुर, सचिव विजय ठाकुर, कैप्टन गुरमीत, एस.डी.ओ. जोगिंद्र सिंह जे.ई. केवल कृष्ण, संजीव कुमार, सुमित सहित गांववासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विधायक ने भंजाल कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं

दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने शनिवार को अपने कार्यालय में लोगों की जनसमस्याओं को सुना और उनके कामों के लिए सदैव उपलब्ध रहने की बात कही। इस दौरान लोगों ने अपनी पानी, सिंचाई इत्यादि समस्याओं को बताया, जिस पर विभिन्न विभागों को दिशा निर्देश जारी किए। वहीं, राकेश कालिया ने कहा कि गगरेट के लोगों के लिए में हमेशा खड़ा हूं और उनके कामों में कोई अड़चन न आए, इसकी निगरानी में स्वयं कर रहा हूं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फ़ोटो
दौलतपुर चौक: बबेहड़ में सिंचाई योजना का भूमिपूजन करते विधायक राकेश कालिया
फ़ोटो
विधायक राकेश कालिया समस्याए सुनने के उपरांत सामूहिक चित्र में

गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया आम लोंगों की समस्याएं सुनते हुए।संवाद

गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया आम लोंगों की समस्याएं सुनते हुए।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed