फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   IPH issued bill withuot giving conection

आवेदकों को ही भेज दिए पानी के बिल

Sat, 14 May 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/टाहलीवाल
ब्यूरो/अमर उजाला/टाहलीवाल Updated Sat, 14 May 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
IPH issued bill withuot giving conection
पानी के बिल दिखाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

नगर पंचायत टाहलीवाल में आईपीएच विभाग का एक नया कारनामा सामने आया है। विभाग ने नगर पंचायत के कुछ लोगों को बिना नल लगाए ही पानी के बिल भेज दिए हैं। मामले को लेकर लोगों में रोष है। उन्होंने आईपीएच विभाग की इस गैर जिम्मेदाराना कार्रवाई को जिला प्रशासन और विभाग के आला अधिकारियों के समक्ष उठाने का एलान किया है। मामले सामने आने के बाद आईपीएच विभाग की ओर से अमल में लाई जा रही कार्यप्रणाली भी लोगों के सामने खुल गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विभाग ने नगर पंचायत निवासी उन लोगों को पानी के बिल थमा दिए हैं, जिन्होंने अपने घरों में नल लगवाने के लिए आवेदन किया है। हालांकि, अभी तक उनके यहां आईपीएच ने कनेक्शन नहीं दिए हैं। स्थानीय लोगों में दर्शन कुमार और सुभाष चंद समेत अन्यों ने बताया कि उन्होंने आईपीएच विभाग के पास अपने घरों में नल लगवाने के लिए आवेदन दे रखे हैं, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से उनके घरों में नलों के कनेक्शन नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद आईपीएच विभाग उन्हें पानी के बिल भेज रहा है। उन्होंने बताया कि बीते माह भी पानी के बिल भेजे गए थे, जिसे उन्होंने नलों के कनेक्शन जल्द होने की बात मानकर बिल जमा करवा दिए थे। लेकिन उनके घरों में अभी तक नल नहीं लग पाए हैं। अब आईपीएच विभाग ने फिर से पानी के बिल भेज दिए गए हैं। इस संबंध में आईपीएच के जेई एके शर्मा ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। इन लोगों के घरों में पानी के नल लगाकर वसूली गई राशि को उनके आगे आने वाले बिलों में एडजेस्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed