फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Invoices of 27 people for not wearing masks

मास्क न पहनने पर 27 लोगों के चालान

Tue, 08 Jun 2021 05:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Invoices of 27 people for not wearing masks
ऊना। पुलिस ने जिले में बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के खिलाफ शिकंजा कसा है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर फेस मास्क न पहनने पर 27 लोगों के चालान करके जुर्माने के रूप में 14 हजार रुपये वसूल किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने जिले में विभिन्न जगहों पर नाकेबंदी के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 346 वाहनों के चालान किए। पुलिस ने 346 में से 296 वाहनों के चालान को मौके पर निपटारा करके 51600 रुपये जुर्माने के रूप में प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर 73 चालान, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 89 चालान, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर 20 चालान, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 13 चालान, यातायात संकेतों की अवहेलना करने पर आठ चालान, अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर 27 चालान, दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर सात चालान, ओवर स्पीड से वाहन चलाने पर 38 चालान, दोपहिया वाहन पर पिछले सवार द्वारा हेलमेट न पहनने पर 28 चालान व 43 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पुलिस ने 10 लोगों के चालान करके जुर्माने के रूप में 1000 रुपये प्राप्त किए गए हैं। इसके अलावा अवैध खनन करने पर पुलिस ने आठ वाहनों के चालान करके जुर्माने के रूप में कुल 55 हजार रुपये प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed