फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   International fitness trainer Sukhdev gives health tips to the govt employees

अंतर्राष्ट्रीय ट्रेनर सुखदेव ने सरकारी कर्मियों को दिए फिटनेस टिप्स

Wed, 02 Dec 2015 06:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना Updated Wed, 02 Dec 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
International fitness trainer Sukhdev gives health tips to the govt employees

स्थानीय बचत भवन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के फिटनेस कोच सुखदेव ने अधिकारियों व कर्मचारियों को हेल्थ व फिटनेस के टिप्स देकर बीमारियां दूर करने के मंत्र दिए।

विज्ञापन


इन दिनों सिंगापुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग देने वाले सुखदेव इससे पहले सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह एवं गोल्फ प्लेयर ज्योति रंधावा सहित भारतीय क्रिकेट टीम के फिटनेस एक्सपर्ट रह चुके हैं। डीसी अभिषेक जैन के आग्रह पर सुखदेव अपने सहयोगी सर्वजीत सिंह के साथ ऊना आए थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर पूछे सवालों के जवाब भी दिए। कर्मचारियों ने उन्हें आर्थराइटिस, मधुमेह, सर्वाइकल, माइग्रेन, थायराइड, एलर्जी, यूरिक एसिड, सांस फूलने जैसी समस्याओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आह्वान किया कि कोल्ड ड्रिंक, बाजार में उपलब्ध इंस्टेंट एनर्जी ड्रिंक्स और पैक्ड फूड से गुरेज करें। वहीं, अपने भोजन में हरी सब्जियां, सलाद इत्यादि शामिल करें। उन्होंने सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया से जुड़े व्यायाम की जानकारी भी दी।


डीसी अभिषेक जैन ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने से कार्यक्षमता बढ़ेगी तो जनता को भी बेहतर सेवाएं मिलेंगी। इस अवसर पर एसडीएम पृथीपाल सिंह, जिला राजस्व अधिकारी विशाल शर्मा और तहसीलदार भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed