फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inter state service stalled, Punjab buses carrying passengers from border

इंटर स्टेट बस सेवा ठप, पंजाब रोडवेज बसें बॉर्डर से उठा रही सवारियां

Fri, 18 Jun 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Inter state service stalled, Punjab buses carrying passengers from border
मैहतपुर से चंडीगढ़ जाने को बस में सवार होते यात्री - फोटो : Una
मैहतपुर (ऊना)। दिन शुक्रवार। समय शाम के 4 बज रहे हैं। हिमाचल-पंजाब सीमा पर मैहतपुर से चंद दूरी पर पंजाब सीमा पर चंडीगढ़ और दिल्ली जाने के लिए पंजाब रोडवेज की बसों का यात्री इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज की बस आते ही यात्री सामान के साथ जाने के लिए तैयार हुए। हिमाचल से इंटर स्टेट रूट बंद होने से यहां से दिल्ली और दूसरी जगह जाने वाले लोग धक्के खाते हुए मैहतपुर तक पहुंच रहे हैं। वे पंजाब बॉर्डर से बसों में सवार होकर जा रहे हैं। शुक्रवार शाम को हिमाचल की बस ने यात्रियों को मैहतपुर में उतारा। यात्री हिमाचल सीमा को क्रॉस करते हुए पंजाब सीमा तक पैदल गए। यहां से वे बसों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना तथा अन्य जिलों से आ रहे यात्रियों को निगम की बसें ऊना बस स्टैंड तक ला रही हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ही बस सेवा चलाई गई है। सरकार के अगले आदेश का इंतजार है।
हर आधे घंटे बाद रवाना हो रही बस
मैहतपुर के साथ ही 10 कदम पर पंजाब की सीमा है। पंजाब सीमा पर पंजाब रोडवेज की बसें हर आधे घंटे के बाद चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं। यहां पर सीधे चंडीगढ़ और दिल्ली की सवारी को बिठाया जा रहा है। हिमाचल के मुकाबले पंजाब में नंगल डिपो की लगभग 35 से 40 बसें अलग-अलग रूटों पर दौड़ रही हैं। पंजाब रोडवेज की बसों में सौ फीसदी सवारियों को बिठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनी पड़ रही मशक्कत : राकेश
हमीरपुर से परिवार के साथ दिल्ली जा रहे राकेश कुमार ने बताया कि वे पहले हमीरपुर से ऊना आए। उसके बाद लोकल बस में मैहतपुर पहुंचे। अब वे दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल से अभी तक सीधी बस सेवा बहाल न होने के चलते बच्चों तथा बुजुर्गों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed