फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inter departmental committee will submit report on Bathu-Bathri flood accident in 10 days

Una News: बाथू-बाथड़ी बाढ़ दुर्घटना पर 10 दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी अंतर विभागीय कमेटी

Thu, 22 Aug 2024 04:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 22 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Inter departmental committee will submit report on Bathu-Bathri flood accident in 10 days
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि बाथू-बाथड़ी बाढ़ दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गठित अंतर विभागीय कमेटी 10 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। यह समिति हरोली के बाथू-बाथड़ी में 11 अगस्त रविवार को आई बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों की जांच तथा खड्ड का रास्ता बाधित होने जैसी वजहों से बाढ़ के विकराल रूप लेने समेत सभी पहलुओं का गहन विश्लेषण कर अपनी रिपोर्ट देगी। एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में एसडीएम हरोली, संयुक्त निदेशक उद्योग, बीडीओ हरोली व खनन अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। बता दें कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 12 अगस्त को बाथू-बाथड़ी बाढ प्रभावित क्षेत्र के अपने दौरे में जिला प्रशासन को अंतर विभागीय कमेटी बनाने तथा बाढ़ की विकरालता के कारणों का पता लगा कर रिपोर्ट सौंपने को कहा था।
विज्ञापन

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि उन्होंने स्वयं भी दोबारा हालात का जायजा लेने के लिए बुधवार को सारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, खनन अधिकारी नीरज कांत सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। इससे पहले अंतर विभागीय कमेटी ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर विस्तृत अध्ययन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed