{"_id":"696cd0d2b167ec9d450754f4","slug":"instructions-given-to-connect-lathiani-bazaar-with-flyover-una-news-c-93-1-una1002-178700-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: लठियाणी बाजार को फ्लाईओवर से जोड़ने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: लठियाणी बाजार को फ्लाईओवर से जोड़ने के दिए निर्देश
विज्ञापन
कुटलैहड़ की बदली थी तस्वीर, अब विकास की रफ्तार थमी : कंवर
पलाहटा में 62 करोड़ की लागत से बन रहे अटल आदर्श विद्यालय का कार्य बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। अखिल भारतीय वाॅलीबाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि उनके कार्यकाल के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ था, लेकिन पिछले तीन वर्षों में विकास कार्यों की गति काफी धीमी हो गई है। हाल ही में ऊना में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कुटलैहड़ से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से उठाया और संबंधित विभागों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दिशा बैठक में उठाए गए विषय कुटलैहड़ के भविष्य से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। बैठक में 972 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित लठियाणी–मंदली सड़क परियोजना को शुरू करने पर विस्तार से चर्चा हुई। यह सड़क कुटलैहड़ क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी, जिससे आवागमन सुगम होगा और व्यापार, कृषि एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पूर्व मंत्री ने लठियाणी बाजार की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि फ्लाईओवर निर्माण के कारण बाजार प्रभावित हो रहा था, जिस पर दिशा बैठक में बाजार को फ्लाईओवर से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त सेंट्रल स्कूल बंगाणा, बंगाणा सीवरेज परियोजना के लिए 3 करोड़ रुपये, नाबार्ड के तहत सड़कों के लिए 54 करोड़ रुपये तथा डिग्री कॉलेज बंगाणा में इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए हैं। वीरेंद्र कंवर ने पलाहटा में 62 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अटल आदर्श विद्यालय का कार्य बंद होने पर चिंता जताई और कहा कि इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है।