फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inspection of the sports ground being built in Piplu

Una News: पीपलू में बन रहे खेल मैदान का किया निरीक्षण

Sat, 18 Apr 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 18 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Inspection of the sports ground being built in Piplu
बंगाणा (ऊना)। विधायक विवेक शर्मा ने पीपलू में बन रहे खेल मैदान का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैदान को समतल करने, ड्रेनेज व्यवस्था, दर्शक दीर्घा के प्रस्तावित स्थान तथा खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेले से पहले हर हाल में खेल मैदान को उपयोग के योग्य बनाया जाए। खेल मैदान का निर्माण क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात साबित होगा। इससे खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित ठेकेदार और तकनीकी कर्मचारियों से भी बातचीत कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि आगामी समय में हाेने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का महत्व पूर्ण हिस्सा है। मेले में हर वर्ष हजारों की संख्या में लोग भाग लेते हैं और विभिन्न सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इस बार मेले में बनने वाला नया खेल मैदान एक वरदान साबित होगा। यहां पर कबड्डी, वॉलीबाल, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed