{"_id":"5738a90c4f1c1b202bac707c","slug":"inspection-of-land-for-sub-tehshil","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपतहसील कार्यालय स्थल का निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपतहसील कार्यालय स्थल का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला/दुलैहड़
Updated Sun, 15 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
उपतहसील के िलए जगह का निरीक्षण करते मुकेश अग्निहोत्री।
- फोटो : अमर उजाला
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को दुलैहड़ में खुलने वाली उपतहसील के लिए कार्यालय स्थल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार की मंत्री मंडल की बैठक में हरोली विस क्षेत्र के गांव दुलैहड़ में खुलने वाली उपतहसील की अधिसूचना पर मुहर लग चुकी हैं।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि यह उपतहसील जल्द अपना कार्य करना शुरू कर देगी, जिससे अब बीत क्षेत्र के ग्रामीणों को हरोली स्थित तहसील कार्यालय के लिए नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर दुलैहड़ ग्राम पंचायत की प्रधान आशा कौशल, उपप्रधान मनीष राणा, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, खादी बोर्ड के निदेशक सतीश बिट्टू, मास्टर राज कुमार, हरमेश धीमान, सुरेंद्र, नवजीत और सदस्य ग्राम पंचायत दुलैहड़ यशपाल शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन