फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inspection of land for historical Narasimha Dev temple Piplu

Una News: ऐतिहासिक नरसिंह देव मंदिर पीपलू के लिए भूमि का निरीक्षण

Tue, 20 Aug 2024 03:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 20 Aug 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Inspection of land for historical Narasimha Dev temple Piplu
विधायक विवेक शर्मा ने नरसिंह देव मंदिर पिपलू में वार्षिक मेले के लिए ग्राउंड की कमी को दूर करने
बंगाणा (ऊना)। विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को ऐतिहासिक नरसिंह देव मंदिर के पीपलू मेले में भूमि की कमी को दूर करने के लिए पीपलू में मैदान के लिए भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते समय उन्होंने कहा कि यह कुटलैहड़ क्षेत्र का एक ऐतिहासिक मेला है, जो कि धार की चोटी पर स्थित है। धार की चोटी पर होने के कारण यहां हर वर्ष भूमि की कमी रहती है, जिससे आम जनता को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए विधायक विवेक शर्मा ने मेले के लिए नई भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भूमि का चयन होने के बाद जल्द से जल्द इस मेला ग्राउंड को तैयार किया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने रक्षाबंधन पर कुटलैहड़वासियों, प्रदेशवासियों को समस्त देशवासियों को बधाई दी।
विज्ञापन

विवेक शर्मा ने सुनीं जन समस्याएं
विधायक ने अपने कार्यालय बंगाणा में सोमवार के दिन लोगों की जन समस्याएं सुनीं। इनमें से अधिकतम जन समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, लेकिन जो कुछ समस्याएं रह गई हैं, उन समस्याओं को लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जल्द से जल्द इन समस्याओं को दूर किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस मौके पर तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, बीडीसी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य के साथ अन्य विभागों से आए हुए अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed