फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inspected the library in Chowkimanyar College

Una News: चौकीमन्यार कॉलेज में पुस्तकालय का किया निरीक्षण

Sun, 08 Sep 2024 02:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 08 Sep 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Inspected the library in Chowkimanyar College
चौकीमन्यार कॉलेज में हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गठित टीम पुस्तकालय का निरीक्षण कर
जोल (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गठित पुस्तकालय निरीक्षण समिति के सदस्यों ने महाविद्यालय के पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से नियुक्त कमेटी में राजकीय महाविद्यालय बड़सर के प्राचार्य राकेश कुमार, राजकीय महाविद्यालय धनेटा के प्राचार्य ज्ञानचंद एवं सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष अंजना कुमारी राजकीय महाविद्यालय बड़सर शामिल रहे। निरीक्षण टीम ने लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का निरीक्षण किया। कॉलेज प्रशासन ने निरीक्षण टीम की सुझावों के अनुसार लाइब्रेरी की सुविधाओं को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया, ताकि विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के अवसर मिल सके। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार के प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने हिमाचल प्रदेश के महाविद्यालयों की पुस्तकालयों की ग्रेडिंग के लिए अलग-अलग समितियां गठित की हैं। इन समितियों की रिपोर्ट के आधार पर ही महाविद्यालय के पुस्तकालय को ग्रेडिंग प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. कविता कौशल, डॉ. राम कुमार नेगी, प्रो. नवीन शर्मा, सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष नीलम कुमारी, सुपरिटेंडेंट राकेश कुमार, वरिष्ठ सहायक दिनेश कुमार, क्लर्क अमन शर्मा, निर्मला संयोगिता एवं सीमा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed