{"_id":"6961038264d2de7a720b2a00","slug":"information-on-the-use-of-water-soluble-fertilizers-una-news-c-93-1-ssml1048-177744-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पानी में घुलनशील उर्वरकों के उपयोग की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पानी में घुलनशील उर्वरकों के उपयोग की दी जानकारी
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र रामपुर में हुआ जिला सहकारी सम्मेलन
100 से अधिक सहकारी समितियों के सचिव और विक्रेता शामिल हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कृषि विज्ञान केंद्र रामपुर में शुक्रवार को जिला सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक सहकारी समितियों के सचिव और विक्रेता शामिल हुए। कार्यक्रम में इफको के राज्य विपणन प्रबंधक सुधीर सिंह कटियार, कृषि उपनिदेशक ऊना कुलभूषण धीमान, बागबानी उपनिदेशक कमलेश भारद्वाज, डॉ. मीनाक्षी (केवीके), इफको प्रतिनिधि रविंद्र जसवाल व राहुल चौधरी और डीसीयू अध्यक्ष राजिंदर शर्मा उपस्थित रहे।
इफको के क्षेत्रीय अधिकारी माशोक अहमद राह ने सभी का स्वागत किया और इफको के नैनो उर्वरक व पानी में घुलनशील उर्वरकों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। सुधीर सिंह कटियार ने इफको नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी तरल, नैनो जिंक और नैनो कॉपर के बारे में विस्तार से बताया। कृषि उपनिदेशक धीमान ने सभी सहकारी समितियों को स्टॉक रजिस्टर रखने और मशीन नियमित चलाने की सलाह दी। बागवानी उपनिदेशक भारद्वाज ने संतुलित खाद के उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में इफको डेलिगेट रवि जसवाल ने इस तरह के आयोजन की सराहना की। इफको एसएफए गौरव चौधरी और एमडीई पारुल भलवाल भी उपस्थित रहे।