फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Information given to NCC cadets about the selection process of Agnivayu

Una News: एनसीसी कैडेट्स को अग्निवायु की चयन प्रक्रिया की दी जानकारी

Thu, 13 Jun 2024 05:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 13 Jun 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
Information given to NCC cadets about the selection process of Agnivayu
वायुसेना चयन केंद्र अंबाला ने ऊना कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम करवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय कॉलेज ऊना में वायुसेना चयन केंद्र अंबाला की ओर से एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स को भारतीय वायुसेना में ''अग्निवायु'' के रूप में चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा द्वारा वायुसेना चयन केंद्र अंबाला के अधिकारियों का स्वागत करते हुए हुई। उन्होंने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल छात्रों के कॅरिअर के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि उन्हें देश सेवा के अवसर भी प्रदान करते हैं। वायुसेना के अधिकारियों ने छात्रों को 'अग्निवायु' चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, आवश्यक योग्यता, प्रशिक्षण और वायुसेना में कॅरिअर की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैडेट्स ने इस अवसर पर अपने सवाल पूछे और अधिकारियों ने उन्हें पूरी तरह से संतुष्ट किया। इस जागरूकता अभियान से सरकारी कॉलेज ऊना के एनसीसी कैडेट्स को वायुसेना में शामिल होने की प्रक्रिया और उससे जुड़ी संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने सभी अधिकारियों और छात्रों का धन्यवाद किया और इस प्रकार के जागरूकता अभियानों को जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed