फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Information given to farmers about registration on e-nam portal

Una News: किसानों को ई-नाम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की दी जानकारी

Thu, 26 Jun 2025 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
Information given to farmers about registration on e-nam portal
किसानों को अपनी फसल ऑनलाइन बेचने की मिलती है सुविधा
विज्ञापन

नगर परिषद संतोषगढ़ में वीरवार को लगाया जागरूकता शिविर



संवाद न्यूज एजेंसी


संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में वीरवार को सब्जी मंडी परिसर में क्षेत्र के किसानों को ई-नाम योजना के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल से संबंधित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में विशेष तौर पर पहुंचे कृषि उपज मंडी समिति ऊना के सचिव भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने किसानों को ई-पोर्टल से संबंधित जानकारी प्रदान की। कृषि उपज मंडी समिति ऊना के सचिव भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि देश के किसान भाई-बहनों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने और अपनी फसल बेचने में हर वर्ष होने वाली समस्या को सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से ई-नाम रजिस्ट्रेशन नाम की योजना को आरंभ किया गया। यह राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के नाम से भी जानी जाती है। किसानों को हर वर्ष होने वाली समस्या जैसे फसल का उचित रेट न मिलना, दलालों को बेचने पर समय पर पैसे न मिलना आदि शिकायतें रहती हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस योजना को लागू किया गया है। ई-नाम पोर्टल किसानों को अपनी फसल ऑनलाइन बेचने की सुविधा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि ई-नाम पोर्टल से किसानों को कृषि उत्पादों की बिक्री के लिए एक से अधिक विकल्प मिल जाते हैं। किसान की पहुंच सीधे गोदाम तक हो जाती है। मंडी तक उत्पाद पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था नहीं करनी पड़ती है। इस अवसर पर अधीक्षक गुरदयाल सिंह, नीलामी कर्ता दीक्षा कुमारी, शैवी जरयाल, विपिन कुमार, मंडी पर्यवेक्षक पूनम संधू, मंडी विश्लेषक मदन, डाटा एंट्री ऑपरेटर धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed