फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Information given about online services of Citizen Seva Portal

Una News: सिटीजन सेवा पोर्टल की ऑनलाइन सेवाओं की दी जानकारी

Tue, 30 Sep 2025 04:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 04:48 PM IST
विज्ञापन
Information given about online services of Citizen Seva Portal
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की तकनीकी शर्तों के बारे में बताया
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत कार्यालय दौलतपुर चौक में मंगलवार को अंगीकार अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मजीत सिंह की उपस्थिति में हुई, जबकि नगर पंचायत सचिव बलदेव ठाकुर भी इस अवसर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत भवन निर्माण से संबंधित जानकारी के साथ आपदा प्रतिरोधी संरचना एवं स्ट्रक्चरल स्थिरता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद अभियान के अगले चरण में सामुदायिक प्रबंधक अनिता देवी और मोनिका रानी ने सिटीजन सेवा पोर्टल की ऑनलाइन सेवाओं जैसे ट्रेड लाइसेंस, प्रॉपर्टी टैक्स, गार्बेज कलेक्शन, विवाह पंजीकरण एवं गार्बेज आईडी आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया। अंगीकार अभियान के अंतर्गत समाधान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों द्वारा कूड़ा-करकट, स्ट्रीट लाइट, सफाई आदि से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। अर्बन प्लानर अंजू सोनी और कनिष्ठ अभियंता अंकुश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत भवन निर्माण की तकनीकी शर्तों और नियमों के साथ-साथ कामगार बोर्ड की योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed