फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Information about bank schemes given in Anganwadi center Dangoh Khas

Una News: आंगनबाड़ी केंद्र डंगोह खास में बैंक की योजनाओं की दी जानकारी

Fri, 31 Jan 2025 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Information about bank schemes given in Anganwadi center Dangoh Khas
दौलतपुर चौक (ऊना)। आंगनबाड़ी केंद्र डंगोह खास वार्ड नंबर- 9 में शुक्रवार को कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक गोंदपुर बनेहड़ा शाखा ने जागरूकता शिविर लगाया। इसमें लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। सह शाखा प्रबंधक सतीश कुमार ने डिजिटल बैंकिंग, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में बताया। किसान क्रेडिट कार्ड योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी कृषि और अन्य गतिविधियों के साथ-साथ गैर कृषि गतिविधियों के लिए बैंकिंग प्रणाली से आवश्यकता आधारित और समय पर ऋण सहायता प्रदान करने की जानकारी दी। वहीं, एटीएम फ्राड के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में एटीएम धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ी हैं। एटीएम धोखाधड़ी मूल रूप से किसी के एटीएम कार्ड और पिन तक अवैध पहुंच प्राप्त करके उसके खाते से पैसे निकालने की धोखाधड़ी गतिविधि है। एटीएम धोखाधड़ी का एक अन्य प्रकार एटीएम में सेंध लगाना और मशीन से पैसे चुराना है। विभिन्न प्रकार के एटीएम धोखाधड़ी के बारे में जागरूक होना और स्वयं को इनका शिकार होने से बचाना आवश्यक है। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी बाला, नीता देवी, वीरेंद्र सिंह राणा, सरोज बाला मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed