फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Industrial delegation met SP Una

Una News: औद्योगिक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ऊना से की मुलाकात

Sat, 17 May 2025 04:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 04:38 PM IST
विज्ञापन
Industrial delegation met SP Una
एसपी ने औद्योगिक क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एचबीआईए) के प्रतिनिधिमंडल ने जिला ऊना के नए पुलिस अधीक्षक अमित यादव से शनिवार को शिष्टाचार भेंट की। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल ने एसपी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने हरोली ब्लॉक के उद्यमियों और उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और औद्योगिक क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसोसिएशन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान एसोसिएशन ने परिचर्चा बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। इसमें स्थानीय उद्योगपतियों और उद्यमियों को शामिल कर उनके विचार और सुझाव साझा किए जाएंगे। एसपी अमित यादव ने एसोसिएशन की पहल की सराहना की और भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए तत्पर रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल के अलावा अन्य कार्यकारी सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed