फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Include cleanliness in your daily routine: Manoj

स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करें : मनोज

Fri, 21 Feb 2025 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Include cleanliness in your daily routine: Manoj
ऊना बस स्टैंड में जागरुकता ​​शिविर में मौजूद एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान व अन्य।स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान के तहत वीरवार को नगर निगम ऊना की ओर से शहर के बल्क वेस्ट जनरेटर्स- अंतरराज्यीय बस टर्मिनल ऊना में जागरूकता शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने की। इस दौरान हिमाचल पथ परिवहन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आईएसबीटी के संचालकों के अलावा स्थानीय दुकानदारों और सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम से सामाजिक विकास विशेषज्ञ मनोज शर्मा ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन स्रोत पर उचित अपशिष्ट पृथक्करण सुनिश्चित बनाने, बस स्टैंड और डिपो पर निर्दिष्ट संग्रह बिंदुओं का उपयोग करने और ड्राइवरों और कर्मचारियों को शिक्षित करके जिम्मेदार अपशिष्ट निपटान प्रथाओं को बढ़ावा देने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर व्यापक दिशा-निर्देशों के साथ संरेखित करने तथा स्रोत पृथक्करण और सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित बनाने, गीले और सूखे एवं हानिकारक कचरे के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा सूखे कचरे को नीले, गीले कचरे को हरे एवं हानिकारक कचरे को लाल डस्टबिन में डालें और अलग-अलग करके ही सफाई कर्मचारियों को दें। इसके अलावा उन्होंने एक बार में प्रयोग हुए पॉलिथीन का दोबारा प्रयोग न करने तथा इसको न जलाने और न ही इधर-उधर फेंकने के बारे में भी जागरूक किया। क्षेत्रीय प्रबंधक ऊना सुरेश धीमान ने कहा कि अगर गीले और सूखे एवं हानिकारक कचरे का सही निस्तारण हो, तो हमारा शहर जहां स्वच्छ एवं सुंदर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed