फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Incidents of forest fires will stop only by being cautious: Rakesh

सतर्क रहकर ही रुकेंगी वनों में आग की घटनाएं : राकेश

Tue, 15 Apr 2025 05:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
Incidents of forest fires will stop only by being cautious: Rakesh
नैहरियां (ऊना)। गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही उपमंडल अंब के फायर स्टेशन की टीम सक्रिय हो गई है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर अग्निशमन सप्ताह मनाया। सबसे पहले विभाग के कर्मचारियों ने 1944 में आग बुझाने के प्रयास में शहीद हुए फायर कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने लोगों को आग लगने के कारण और उनसे बचने के उपाय बताए। फायर स्टेशन अंब के इंचार्ज राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि गर्मी के मौसम में हम सतर्क रहकर आग लगने की घटनाओं को कम कर सकते हैं। हमारी थोड़ी सी लापरवाही के चलते न केवल करोड़ों की संपदा आग की भेंट चढ़ जाती है बल्कि जीव जंतु भी इसमें जलकर अपने जीवन को खो देते हैं। इसके अलावा ज्वलनशील पदार्थों को बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। कई बार बच्चे खेल-खेल में ही ऐसे पदार्थों को आसपास में बिखेर देते हैं जिसके चलते आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इस मौके पर फायर स्टेशन अंब के फायरमैन मनोहर सिंह, गृह रक्षक लक्की, श्रवण कुमार, कंवर लाल और चालक रणजीत सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed