{"_id":"6abd4ea3e8b9cbdd8901194f","slug":"inauguration-of-under-19-athletics-and-cultural-competition-una-news-c-93-1-una1002-207851-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंडर-19 एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंडर-19 एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ
Wed, 30 Sep 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
ऊना स्कूल-1 में अंडर 19 खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
ऊना। रामलीला मैदान ऊना में बुधवार को जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ राफ्टिंग संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के करीब 350 खिलाड़ी और छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं।
इस दौरान खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स स्पर्धाओं के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रायजादा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से युवाओं को जोड़कर उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखा जा सकता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि युवा सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर इस मुहिम को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास कर रही है और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए रोजगार व प्रोत्साहन के अवसर भी उपलब्ध हैं। रायजादा ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।