फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inauguration of eight water projects worth Rs 13.50 crore in Haroli-Kutlahar

Una News: हरोली-कुटलैहड़ में 13.50 करोड़ की आठ जल परियोजनाओं का लोकार्पण

Sun, 19 Apr 2026 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 19 Apr 2026 07:06 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of eight water projects worth Rs 13.50 crore in Haroli-Kutlahar
चमियाड़ी सिहाणा में सभा को संबोधित करते मुकेश अग्निहोत्री। स्रोत आयोजक
ऊना। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को जिला ऊना के हरोली और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग की करीब 13.50 करोड़ रुपये लागत की आठ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में नलकूप आधारित 2.66 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना दुलैहड़, 1.04 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना पोलियां (झोल माजरा), 1.95 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना हलेड़ा, बिलना, बाड़ेवाल, लूथड़े व धुग्गे, 1.08 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना बट्ट कलां, 1.06 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना पालकवाह, 1.01 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना निचला बढेड़ा तथा 1.28 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना खड्ड (मोहल्ला डाडियां) का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से जहां लगभग 7 हजार लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा मिलेगी, वहीं करीब 112 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचाई के दायरे में आएगा, जिससे कृषि गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन





तालाबों के कायाकल्प पर भी जोर

मुकेश ने बताया कि करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से प्राचीन टोबे-तालाबों का पुनरुद्धार किया जा रहा है। जिससे जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिलेगी। पूबोवाल में दो करोड़ रुपये से तालाब का कायाकल्प किया गया है जबकि हीरा, बीटन, गोंदपुर बुल्ला और गोंदपुर जयचंद सहित अन्य स्थानों पर भी कार्य जारी है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रणजीत राणा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, विवेक मिंका, उपायुक्त जतिन लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमियाड़ी-सिहाणा उठाई पेयजल योजना जनता को समर्पित
अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के कोट गांव में 3.25 करोड़ की लागत से निर्मित चमियाड़ी-सिहाणा उठाई पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इसके माध्यम से करीब 1100 की आबादी को लाभ पहुंचेगा। इस योजना के अंतर्गत 2 पंचायतों चमियाड़ी और सिहाण के पांच गांवों बसातर, चमियाड़ी, सुखनेड़ा कोट व मतोह और 10 बस्तियां लाभान्वित होंगी। यह योजना डिजिटल मॉनिटरिंग प्रणाली से युक्त है। कुटलैहड़ के कोट में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में लगभग 118 करोड़ रुपये की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं पर कार्य प्रगति पर हैं। इनमें से करीब 62 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। इस मौके विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ के समग्र विकास का जो संकल्प उन्होंने जनता के सामने रखा था, उसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed