फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inauguration of a park built at a cost of Rs 9 lakh in Rakkad Housing Board Colony

Una News: रक्कड़ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नौ लाख से बने पार्क का लोकार्पण

Mon, 09 Jun 2025 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of a park built at a cost of Rs 9 lakh in Rakkad Housing Board Colony
विधायक सतपाल सत्ती पार्क का लोकार्पण करते। पार्टी
बुजुर्गों और महिलाओं को टहलने के लिए मिलेगी उचित सुविधा
विज्ञापन

सत्ती बोले- सीएम भी ऊना विस क्षेत्र में जनता के सवाल का जवाब देने से बचने के लिए नहीं रख रहे पैर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने नगर निगम के रक्कड़ स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस एक में लोगों की सुविधा के लिए पार्क का लोकार्पण किया। इस पार्क को करीब 9 लाख की लागत से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पार्क के निर्माण से बुजुर्गों और महिलाओं को टहलने के लिए उचित स्थान उपलब्ध होगा। बच्चों को भी खेलने के लिए यहां-वहां नहीं जाना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि जल्द ही कॉलोनी के फेस 4 में भी पार्क निर्माण को अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य विधानसभा क्षेत्र के हर कोने का विकास है और उसके लिए उन्होंने सदैव सर्वोत्तम प्रयास किए हैं। वर्तमान सरकार के समय पिछले ढाई साल से हर तरह के विकास कार्यों को पूरी तरह रोक दिया गया है। मुख्यमंत्री भी लोगों को जवाब देने से बचने के लिए विधानसभा क्षेत्र में पैर तक नहीं डाल रहे। पूर्व भाजपा सरकार के समय जो विकास कार्य जहां रुक गया था, वह आज भी वहीं पर खड़ा है। न तो वर्तमान सरकार विकास कार्यों को पूरा करने में दिलचस्पी दिखा रही है और न ही स्थानीय कांग्रेस के नेताओं को जनता के दुख दर्द से कुछ लेना देना है।

इस मौके पर हिमुडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष देसराज, रामदेव अग्निहोत्री, ग्राम पंचायत टब्बा के उपप्रधान रशपाल सिंह, पंचायत सदस्य उमंग ठाकुर, राजेश पराशर, मोनिका मनकोटिया, आकाश राणा, हरमेश दत्त प्रभाकर, अजय शारदा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित जोशी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed