फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In ward four of the Municipal Council Amb, people are waiting for relief from rainwater.

Una News: नपं अंब के वार्ड चार में लोगों को बरसात के पानी से राहत का इंतजार

Thu, 14 May 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 14 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
In ward four of the Municipal Council Amb, people are waiting for relief from rainwater.
अंब(ऊना)। नगर पंचायत अंब के वार्ड चार के लोगों को बरसात के पानी से अभी भी राहत का इंतजार है। स्थानीय लोगों की तरफ से नगर पंचायत के पिछले कार्यकाल में यह मुद्दा उठाने के बावजूद समस्या हल नहीं हुई है। दरअसल सिविल अस्पताल अंब के बाहर स्थित दुकानों के साथ लगता बड़ा नाला बरसात के समय भारी पानी साथ लाता है। जो स्थानीय दुकानों और आबादी में पानी और कीचड़ भरने का कारण बनता है। जानकारी अनुसार गत वर्ष भी नाले में बरसात के समय पानी आने से अस्पताल के सामने स्थित मकानों में तीन फीट तक पानी और कीचड़ भर गया था। इससे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा और लोगों के लिए खतरे की स्थिति बन गई थी। लोगों ने बताया कि हर वर्ष बरसात के समय लोगों को जलभराव से कई समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने प्रशासन और नगर पंचायत से मांग की है कि इस समस्या के समाधान के लिए जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी मंदीप कुमार का कहना है कि वार्ड चार में सिविल अस्पताल के निकट फैक्ट्री के पास मौजूद नाले में बरसात का पानी घरों में आता है। उन्होंने कहा कि इस नाले को चैनलाइज किया जाना चाहिए। जिससे अस्पताल के निकट दुकानों और मकानों में बरसात का पानी नुकसान न करे।
विज्ञापन




कुलदीप शर्मा का कहना है कि वार्ड चार में बरसात का पानी सबसे बड़ा मुद्दा है। इसके लिए नाले बनाना और पहले से स्थित नालों का चैनलाइजेशन किया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि बरसात का पानी कहीं एकत्र न हो और आसानी से निकासी हो सके। समस्या को पिछली नगर पंचायत के कार्यकाल में भी अधिकारियों के समक्ष उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन





नगर पंचायत अंब के वार्ड चार निवासी प्रदीप कुमार का कहना है कि बरसात के पानी की सही निकासी न होना लोगों के लिए बड़ी समस्या है। निकासी न होने से बरसात का पानी हर वर्ष दुकानों और घरों में घुसकर लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है। बरसात के पानी की उचित निकासी व्यवस्था की जाए।





वार्ड निवासी कश्मीर सिंह का कहना है कि नगर पंचायत अंब के वार्ड चार में तीन पुलियों का निर्माण होना चाहिए। जिससे बरसात के समय घरों में जलभराव से बचा जा सके। पानी की निकासी न होना ही इस समय वार्ड की प्रमुख समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed