{"_id":"60180b4d8ebc3e319451d123","slug":"in-una-bjp-takeover-president-and-vice-president-post-una-news-sml359485791","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर भाजपा काबिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर भाजपा काबिज
विज्ञापन
ऊना में जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पंचायती राजमंत्री विरेंद्र कंवर व छठे वित्तायोग के अध?
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा काबिज हुई है। सर्वसम्मति से रायपुर सहोड़ां वार्ड से विजयी नीलम कुमारी अध्यक्ष और मोमन्यार वार्ड से जीते कृष्ण पाल को उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव के दौरान कांग्रेस समर्थित पार्षद नदारद रहे। तीन निर्दलीय सदस्यों की उपस्थिति के साथ सोमवार को सदन का कोरम पूरा हुआ और चुनाव प्रक्रिया पूरी हो पाई।
सोमवार सुबह 11 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सभी भाजपा समर्थित नौ जिला परिषद सदस्य की आंतरिक बैठक हुई।
जिसमें उपाध्यक्ष का नाम तय किया गया। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने के कारण पहले से ही नाम स्पष्ट था। यहां बैठक में रणनीति बनने के बाद सभी नौ सदस्य जिला परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां एक-एक करके तीनों निर्दलीय जीते हुए सदस्य चैतन्य, सतीश और गुलजार सिंह पहुंच गए थे। यहां अध्यक्ष पद के लिए नीलम कुमारी का नाम प्रस्तावित किया गया। जबकि उपाध्यक्ष के लिए कृष्ण पाल नाम आगे रहा। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा के साथ जिला परिषद कार्यालय ढोल से गूंज उठा।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम कुमारी और उपाध्यक्ष कृष्ण पाल ने हाईकमान और सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। वहीं, छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि अब चुनाव संपन्न हो गया है। ऐसे में अब सभी पार्टी की सीमाओं से हटकर विकास कार्य करें। वहीं, एचपीआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी।

जिला परिषद अध्यक्ष नीलम- फोटो : Una
विज्ञापन