{"_id":"66ae9b6aca3f421ff90317d4","slug":"in-una-116-old-transformers-will-be-upgraded-for-rs-17-crores-17-new-ones-will-be-installed-there-will-be-relief-from-power-cuts-una-news-c-93-1-una1001-129683-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना में 17 करोड़ से 116 पुराने ट्रांसफार्मर होंगे अपग्रेड, 17 नए लगेंगे, बिजली कटों से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना में 17 करोड़ से 116 पुराने ट्रांसफार्मर होंगे अपग्रेड, 17 नए लगेंगे, बिजली कटों से मिलेगा छुटकारा
Sun, 04 Aug 2024 02:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
खास खबर
-- -
वर्ल्ड बैंक के माध्यम से ऊना शहर की विद्युत सप्लाई को मिलेगी मजबूती
टेंडर प्रक्रिया तक पहुंची ऊना शहर में विद्युत अपडेशन और निर्बाध बिजली सप्लाई योजना
पुराने उपकरण बदले जाएंगे, एचटी-एलटी लाइनें भी बिछेंगी, ओवरलोडिंग से मिलेगी निजात
सुरेश बसन
ऊना। ऊना शहर को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कवायद आगे बढ़ गई है। यहां वर्ल्ड बैंक के माध्यम से शहर में विद्युत सप्लाई ढांचे को मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से विद्युत बोर्ड ऊना करीब 17 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
फिलहाल योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कार्य टेंडर प्रक्रिया तक पहुंच गया है। टेंडर आवंटन होने के बाद इस कार्य को युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। योजना में 24/7 बिजली की सुविधा शहरवासियों को प्रदान करना भी शामिल है। प्रदेश सरकार के बजट में भी इस योजना को हरी झंडी प्रदान की जा चुकी है। यहां योजना के तहत ऊना शहर को बिजली योजना से जोड़ा जाएगा, तो आसपास के गांवों की करीब 25 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार यहां ऊना शहर से सटे गांवों में टक्का रोड स्थित लोअर अरनियाला, लाल सिंगी, रामपुर, कोटला व भड़ोलियां गांवों का कुछ क्षेत्र व रक्कड़ कॉलोनी को इसमें शामिल किया गया है। बाकायदा योजना में ऊना शहर में नए ट्रांसफार्मर एवं नई तारों को डालना व पुरानी को बदलना, खंभे आदि लगाए जाना प्रस्तावित है। योजना में आने वाली लागत 17 करोड़ से यहां शहर के 116 पुराने ट्रांसफार्मर को अपग्रेड किया जाएगा। दूसरी ओर जरूरत के क्षेत्र में 17 नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाने हैं। पुराने उपकरणों में बदलाव के साथ-साथ एचटी, एलटी लाइनों का जाल भी बिछाया जाएगा। इस प्रकार जल्द ही ऊना बिजली की ओवरलोडिंग समस्या और बार-बार बिजली कटों से मुक्त होगा, क्योंकि योजना में जनसंख्या एवं लोड अनुसार विद्युत उपकरणों की स्थापना को सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
आने वाले कुछ दिन में टेंडर आवंटन किए जाएंगे। योजना को सिरे चढ़ाने के लिए विद्युत बोर्ड ऊना ओर से औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। सरकार एवं उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों से ही आगामी कार्य योजना में किया जा रहा है।
-ईंजी. बलराज सांगर, अधीक्षण अभियंता, विद्युत बोर्ड सर्कल, ऊना