{"_id":"688226544e779e40a30b79f6","slug":"in-the-month-of-sawan-a-crowd-of-devotees-gathered-at-govind-sagar-lake-and-followed-the-tradition-of-boat-worship-una-news-c-93-1-una1002-160230-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सावन मास में गोविंद सागर झील पर उमड़ा श्रद्धा की भीड़, बेड़ा पूजन की निभाई परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सावन मास में गोविंद सागर झील पर उमड़ा श्रद्धा की भीड़, बेड़ा पूजन की निभाई परंपरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत गोबिंद सागर झील के विभिन्न घाटों लठियाणी, मंदली, बुधान, अंदरौली (गरीबनाथ मंदिर), दोबड़ और धबेड़ा पर वीरवार को बेड़ा पूजन के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सावन मास के पुण्यकारी दिनों में विशेषकर परलोक कल्याण की मान्यता से जुड़ी इस परंपरा को निभाने के लिए श्रद्धालुओं ने प्रतीकात्मक रूप से झील में बेड़े छोड़े। गरुड़ पुराण के अनुसार मृत्यु के उपरांत मोक्ष प्राप्ति के लिए वैतरणी नदी पार करना आवश्यक माना गया है। इसी उद्देश्य से लोग बेड़ा पूजन कर झील में प्रतीकात्मक बेड़े छोड़ते हैं। इस दौरान नावों को आभूषणों और फूलों से सजाया गया तथा पूजन में दलिया, हलवा, पूरी, खीर आदि का भोग अर्पित किया गया।
संपूर्ण श्रद्धा के साथ करें पूजन : बेड़ा चालक
बेड़ा चालक पवन कुमार ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि पूजन के समय संपूर्ण श्रद्धा एवं नियमों का पालन करें। धबेड़ा घाट पर बाबा पहाड़िया मंदिर कमेटी की ओर से हर वीरवार को निशुल्क भंडारे का आयोजन किया जाता है। पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सफाई का विशेष ध्यान रखने और झील में नहाने से परहेज करने का आग्रह किया। इस मौके पर जसवंत सिंह, सरवन सिंह, रवि कुमार, कमलेश कुमारी, माया देवी, बीरबल, जय राम, कृष्ण कुमार, अजय कालिया, संजीव कुमार और बाबा हरी राम सहित कई लोग सेवा कार्यों में सक्रिय रहे।