फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In the case of skeleton found in Raipur, family members suspected murder

Una News: रायपुर में मिले कंकाल मामले में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 23 Aug 2025 08:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
In the case of skeleton found in Raipur, family members suspected murder
शिकायत पर रायपुर निवासी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के रायपुर में स्कूल के पास मिले नर कंकाल मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए वकील सिंह निवासी गांव रायपुर, तहसील घनारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संसारपुर टैरस पुलिस के माध्यम से थाना गगरेट में सतीश कुमार निवासी इंदिरा कॉलोनी पठानकोट (पंजाब) ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनका भाई मोतीलाल 4 अगस्त को टैरेस, जिला कांगड़ा से दौलतपुर चौक आया था और अगले दिन घर लौटना था, लेकिन वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई, लेकिन कई दिनों की तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। जांच में सामने आया कि 4 अगस्त को मोतीलाल ने एक मोबाइल नंबर पर कई बार कॉल की थी, जिसकी लोकेशन गांव रायपुर में मिली। इसके बाद 17 अगस्त को रायपुर में सरकारी स्कूल के समीप जंगल में सड़ी-गली हालत में एक कंकाल मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने दावा किया कि जिस फोन नंबर पर मोतीलाल ने गुमशुदगी से पहले लंबी बातचीत की थी, वह नंबर वकील सिंह का है। परिवार को शक है कि उसी ने मोतीलाल की हत्या की है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मृतक के कंकाल का 18 अगस्त को टांडा में पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed