फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In the cafe assault case, the youth was accused of molestation and using casteist slurs.

Una News: कैफे मारपीट मामले में युवक पर छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप

Wed, 27 May 2026 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 27 May 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
In the cafe assault case, the youth was accused of molestation and using casteist slurs.
ऊना। जिला में चर्चित लोये-लोये कैफे मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक ओर युवक ने कैफे संचालक व अन्य लोगों पर किडनैप कर करंट लगाने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरे पक्ष की युवती ने युवक पर आपत्तिजनक टिप्पणियां, छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए हैं। मामले में मंगलवार देर शाम तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। हालांकि आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जरूर गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव लोअर अरनियाला निवासी दीपांशु पुत्र ने आरोप लगाया कि उसे ऊना-हमीरपुर सड़क किनारे कैफे के संचालक ईशान ठाकुर ने फार्म हाउस में ले जाकर बंधक बनाया। वहां उसके साथ मारपीट की गई, करंट लगाया गया व उसे बांधकर पीटा गया। शिकायतकर्ता में यह भी आरोप लगाया कि गाड़ी में ले जाते समय भी उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दीपांशु का मेडिकल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर ऊना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह पिछले करीब दो वर्षों से उक्त कैफे में कार्यरत है। जहां दीपांशु भी स्टाफ सदस्य के रूप में काम करता था। शिकायतकर्ता के अनुसार 23 मई को कैफे स्टाफ के बीच बातचीत के दौरान उसे पता चला कि दीपांशु उसके बारे में आपत्तिजनक बातें कर रहा था और अन्य कर्मचारियों को उसके खिलाफ भड़का रहा था। शिकायत में कहा गया है कि फार्म हाउस जाते समय कपड़ों को लेकर हुई चर्चा के दौरान दीपांशु ने उस पर टिप्पणी की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा उसके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली शिकायत के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने जाम किया था ऊना-हमीरपुर मार्ग
ध्यान रहे कि इस मामले में सोमवार देर शाम से देर रात 11:30 बजे तक ऊना-हमीरपुर मार्ग पर कैफे के सामने जमकर हंगामा हुआ। करीब ढाई घंटे तक सड़क मार्ग की एक लेन को जाम रखा गया। युवक के शरीर पर कई गंभीर चोटें साफ देखी गई। हंगामे के दौरान यातायात को एक लेन से संचालित किया गया। मौके पर एसएचओ थाना सदर गौरव भारद्वाज, एएसपी संजीव भाटिया पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सड़क मार्ग अवरुद्ध न करने को लेकर समझाने प्रयास किया। हालात काबू में न आते देख मौके पर एसपी ऊना सचिन हिरेमठ पहुंचे। उन्होंने मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मार्ग को खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed