{"_id":"61e303f6435e1f390952c4dc","slug":"in-naari-una-shopkeepers-demanded-to-govt-give-them-permission-to-open-of-shops-on-sunday-near-temples-una-news-sml39679377","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को दुकानें खोलने के फैसले दुकानदार खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को दुकानें खोलने के फैसले दुकानदार खुश
विज्ञापन
दुकानदार ऋषि पटियाल। संवाद
- फोटो : Una
नारी(ऊना)। जिला प्रशासन की तरफ से शनिवार को दुकानें खोलने के फैसले पर दुकानदारों ने खुशी जाहिर की है। वहीं दुकानदारों ने मंदिरों के समीप की दुकानों को शनिवार के बजाय रविवार को खोलने की मांग की है। जिला में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते पहले प्रशासन ने शनिवार व रविवार को बाजारों को बंद रखने के आदेश दिए थे। दुकानदारों की मांग के चलते अब शनिवार को भी दुकानें खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रशासन की छूट से मिली राहत : जयपाल
दुकानदार जयपाल ने कहा कि प्रशासन ने शनिवार की छूट देकर दुकानदारों को बड़ी राहत दी है। अब सभी दुकानदारों का फर्ज है कि अपनी दुकानों पर नो मास्क नो सर्विस पूरी तरह से लागू करें। इसके अलावा स्वयं भी कोविड नियमों का पालन करना चाहिए।
दुकानदार करें प्रशासन का सहयोग : अशोक गोगी
किराना दुकानदार अशोक गोगी ने कहा कि प्रशासन ने शनिवार को दुकानें खोलने के आदेश देकर प्रशंसनीय कार्य किया है। कोरोना दिन प्रतिदिन नए-नए रूप बदलकर आ रहा है। हम सबका कर्तव्य है कि सरकार और प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
मंदिरों के पास रविवार को दुकानें खुली रखने की मिले छूट : ऋषि पटियाल
दुकानदार ऋषि पटियाल ने कहा कि दुकानदार सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। लेकिन मंदिरों के पास रविवार को दुकानें खुली रखने की छूट देनी चाहिए। इससे रविवार को श्रद्धालुओं को दिक्कतें नहीं होंगी और दुकानदार भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकेंगे।
प्रशासन के डर से नहीं खुद करें नियमों का पालन : रविंद्र कुमार
दुकानदार रविंद्र कुमार का कहना है कि सरकार और प्रशासन समय-समय पर हालात देखकर ही सही निर्णय लेता है। एक दिन की छूट मिलने से भी हमारी आय में काफी वृद्धि होगी। सभी को प्रशासन के डर से नहीं बल्कि खुद की जिम्मेदारी समझकर कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए।

दुकानदार अशोक गोगी। संवाद- फोटो : Una

दुकानदार रविंदर कुमार। संवाद- फोटो : Una