{"_id":"62ed61c329507902e622c6a3","slug":"in-mehatpur-congress-strike-against-increasing-of-rates-food-items-and-others-things-and-police-file-case-against-block-president-and-others-worker-una-news-sml417525312","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक समेत आधा दर्जन से ज्यादा कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक समेत आधा दर्जन से ज्यादा कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
मैहतपुर में कांग्रेस विद्यायक सतपाल सिंह रायजादा व कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में पुतला जलाते ह
- फोटो : Una
मैहतपुर (ऊना)। महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला फूंकने पर पुलिस ने ऊना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सोहड़ समेत करीब आधा दर्जन से ज्यादा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन कांग्रेसी नेताओं पर उपद्रव फैलाने, रास्ता रोकने और पुतला फूंकने का आरोप है।
पुलिस की कार्रवाई पर विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि जनता की आवाज को शांतिपूर्वक ढंग से उठाना तथा रोष प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन मौजूदा सरकार तानाशाही पर उतर आई है।
जनता की आवाज को भी उठाने नहीं दिया जा रहा। जनता की आवाज उठाने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाता है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसी भी प्रकार का कोई उपद्रव नहीं किया है न ही कानून का कोई उल्लंघन किया है। महंगाई का पुतला फूंका है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा नेता के इशारे पर मामला दर्ज किया है। वहीं, शिवसेना के प्रांतीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने भी इस तरह की कार्रवाई का विरोध किया है। कहा कि यह लोकतंत्र का गला घोटने के समान है।