फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In many panchayats, the outstanding amount of committee funds has not been spent yet.

Una News: कई पंचायतों में समिति फंड की बकाया राशि अब तक नहीं हो पाई खर्च

Tue, 20 Jan 2026 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 20 Jan 2026 06:09 AM IST
विज्ञापन
In many panchayats, the outstanding amount of committee funds has not been spent yet.
हरोली में पंचायत समिति की बैठक में मौजूद प्रतिनि​धि।स्रोत आयोजक
हरोली (ऊना)। पंचायत समिति हाल हरोली में सोमवार को विकास खंड हरोली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार ने की। बैठक के दौरान कोरम पूर्ण होने के उपरांत पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पाया गया कि कई पंचायतों में समिति फंड की बकाया राशि अभी तक खर्च नहीं की गई है। खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देश दिए गए कि लंबित कार्यों को विभागीय प्रक्रिया के माध्यम से समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए, ताकि विकास में विलंब न हो।
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक रजनीश शर्मा ने पंचायत समिति सदस्यों के पिछले पांच वर्षीय कार्यकाल का मूल्यांकन करते हुए विकास खंड हरोली के मंच से उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति स्तर पर जनसमस्याएं उठाकर उनका समाधान करने और विभागीय कार्यप्रणाली में गति लाने के लिए समिति सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भदौड़ी के बीडीसी सदस्य प्रेम सिंह औजला, बीडीसी सदस्य पवन बीटन, राजेश पुरी (घालूवाल), राजविंदर कौर (पंडोगा), ओंकार चंद (कुठार बीत), होशियार सिंह (ललड़ी), जगतार कौर (पुबोवाल), अंजना (पालकवाह) तथा वंदना (हीरा) को पिछले पांच वर्षों में समिति मंच पर विषयों को मजबूती से उठाने एवं उन्हें अमलीजामा पहनाने के लिए सम्मानित किया गया। भदौड़ी के बीडीसी सदस्य प्रेम सिंह औजला ने अपने कार्यकाल में आवारा पशुओं का मुद्दा, पंचायतों में समिति सदस्यों के लिए कुर्सियां उपलब्ध करवाने, समितियों द्वारा फंड की राशि खर्च करवाने, बैठकों में अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने तथा हरोली अस्पताल में जन औषधि केंद्र स्थापित करवाने जैसे विषय प्रभावी रूप से उठाए और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए। इन्हीं जनहितकारी मुद्दों एवं परिणामों के आधार पर उन्हें भी अन्य सदस्यों के साथ सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि पंचायत समिति लोकतांत्रिक ढांचे की महत्वपूर्ण इकाई है और सदस्यों की सक्रियता ही विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि समिति सदस्य भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed