Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In Haroli, 136 old tubewells will be re-drilled, and 50 new water storage tanks will be constructed.

Una News: हरोली में 136 पुराने ट्यूबवेलों की होगी री-ड्रिलिंग, 50 नए जल भंडारण टैंक बनेंगे

Sat, 31 Oct 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 31 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
In Haroli, 136 old tubewells will be re-drilled, and 50 new water storage tanks will be constructed.
गौंदपुर जयचंद अप्पर में उठाऊ सिंचाई योजना का शुभारंभ करते उपमुख्यमंत्री मुकेश अ​ग्निहोत्री। स्त
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए 136 पुराने ट्यूबवेलों की री-ड्रिलिंग की जाएगी जबकि 50 नए जल भंडारण टैंकों का निर्माण होगा। करीब 101 करोड़ रुपये की इस योजना से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को मजबूती मिलेगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को हरोली में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं पर मौजूदा कार्यकाल में 500 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पुराने ट्यूबवेल बंद होने या काम करना छोड़ने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। इन्हें दोबारा चालू करने के लिए री-ड्रिलिंग की जा रही है। योजना में नई पाइपलाइन बिछाने का प्रावधान भी है। इसके अलावा अब तक 88 जल भंडारण टैंक तैयार किए जा चुके हैं और और 50 अन्य टैंक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीत क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर करीब 75 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे पालकवाह और कर्मपुर से बटकलां तक की जमीन को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसके लिए मुख्य पंप हाउस बनाया जा रहा है और सौर ऊर्जा से पानी की आपूर्ति का प्रावधान भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निहोत्री ने कहा कि पंडोगा क्षेत्र के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की एक अन्य योजना भी स्वीकृति के करीब है। इस दौरान उन्होंने 36 करोड़ रुपये की पेयजल और सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया तथा टाहलीवाल सीवरेज योजना की आधारशिला भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed