फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   in gagret oath ceremony for block smiti elected member,una news oath ceremony smiti member

ग्रामीण संसद ने ली कर्तव्य और निष्ठा की शपथ

Thu, 28 Jan 2021 07:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
in gagret oath ceremony for block smiti elected member,una news oath ceremony smiti member
गगरेट में पंचायत प्रतिनिरधि शपथ ग्रहण करते हुए - फोटो : Una
गगरेट में पंचायत प्रतिनिधियों ने ली कर्तव्य और निष्ठा की शपथ
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। विकास खंड गगरेट के अधीन 40 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने वीरवार को शपथ ग्रहण की। इस शपथ समारोह में 40 पंचायतों के प्रधान और उपप्रधान के साथ 20 बीडीसी सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। अब प्रधान पंचायतों में पहली फरवरी को अपने-अपने वार्ड सदस्य को पंचायत घर में शपथ ग्रहण करवाएंगे। पंचायत प्रतिनिधियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ एसडीएम विनय मोदी ने दिलाई। शपथ समारोह में भाग लेने के लिए गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। पहली फरवरी से अब प्रधान ग्राम पंचायत में अपना पदभार संभाल कर ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की देखरेख शुरू कर सकते हैं। वहीं पहली फरवरी को प्रधान वार्ड सदस्यों को भी शपथ दिलाएंगे। इसके बाद 4 फरवरी को होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह में भी जिले की सभी पंचायत प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। इस अवसर पर बीडीओ गगरेट सुदर्शन सिंह और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed