{"_id":"627ff8134acb2658db442b45","slug":"in-chintpurni-12-thousand-devotees-got-the-new-head-una-news-sml408858479","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में 12 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी में 12 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना) मां चिंतपूूर्णी के दरबार में वीकेंड की छुट्टियों के पहले दिन और संक्रांति पर रौनक रही। शनिवार को लगभग 12 हजार श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी।
देरशाम तक श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए आते रहे। शनिवार सुबह तड़के चार बजे ही मंदिर के कपाट खुलने के साथ श्रद्धालुओं का मंदिर आना शुरू हो गया। दोपहर तक श्रद्धालुओं की कतारें पुराने बस स्टैंड तक पहुंच गई। श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए मंदिर तक पहुंचे। वीकेंड पर पंजाब और साथ लगते राज्यों से श्रद्धालु मां चिंतूपर्णी के दरबार पहुंचते हैं। रविवार और सोमवार को भी छुट्टी का दिन होने के कारण अगले दो दिनों में चिंतपूर्णी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
ऐसे में मंदिर प्रशासन ने तेज धूप से बचाव के लिए टेंट छायामान लगाए हैं। उधर, सहायक मंदिर अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि संक्रांति के दिन श्रद्धालुओं की रौनक बनी रही। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि छुट्टी वाले दिन अधिक भीड़ रहने की संभावना रहती है, ऐसे में पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।