फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Illegal parking on Takka Road

Una News: टक्का रोड पर हो रही अवैध पार्किंग

Thu, 12 Sep 2024 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking on Takka Road
ऊना। शहर के टक्कर रोड पर अवैध पार्किंग के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बस स्टैंड के पास लगातार अवैध पार्किंग होने से लोगों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर बस अड्डा प्रबंधन भी कई बार पुलिस से उच्च अधिकारियों को सूचित कर चुका है लेकिन कुछ दिन कार्रवाई होने के बाद समस्या जस की तस बन जाती है। ऊना शहर से टक्का रोड को एक सिंगल लेन सड़क जाती है। यह सड़क टक्का, बडसाला, नारी, धमांधरी, कोटला खुर्द, लोअर अरनियाला, जोड़े वाला खू व रायंसरी सहित अन्य स्थानों के लिए जाती है। सड़क से निजी और सरकारी बसों का संचालन भी होता है लेकिन नियमों को ताक पर रख लोग बस स्टैंड के पिछले गेट के आसपास अपने वाहनों को पार्क कर देते हैं। ऐसे में जब सड़क से दो वाहनों को गुजरना हो तो परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। ट्रैफिक पुलिस को संबंधित क्षेत्र में अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed