फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Illegal parking not controlled

Una News: अवैध पार्किंग पर नहीं लगी लगाम, प्रशासन कार्रवाई करने में नाकाम

Sun, 05 Jan 2025 08:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 05 Jan 2025 08:37 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking not controlled
ऊना में एनएच किनारे की गई अवैध पार्किंग । संवाद
ऊना। शहर में एनएच के किनारे अवैध पार्किंग पर लगाम नहीं लग पा रही है। प्रशासन ने पुलिस को अवैध पार्किंग पर काबू पाने के लिए निर्देश दिए हैं, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। लोग नियमों को अनदेखा कर एनएच के किनारे और फुटपाथ पर भी वाहनों को पार्क कर रहे हैं, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

पुलिस कुछ दिन कार्रवाई करती है, लेकिन इसके बाद स्थिति फिर से जस की तस हो जाती है। शहर में चंडीगढ़-धर्मशाला और ऊना-हमीरपुर एनएच पर रोजाना हजारों वाहन आते हैं। इन दोनों हाईवे पर अवैध पार्किंग की वजह से होने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। इसके अतिरिक्त न्यू बस स्टैंड से चलने वाली निजी बसें, अड्डे के बाहर रुककर सवारियों की चढ़ाती हैं, इससे भी जाम लगता है।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन को इन समस्याओं के बारे में कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला जा सका है, जिससे आम जन को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है और हादसों का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में अवैध पार्किंग पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। एनएच किनारे अवैध पार्किंग पर जल्द लगाम कसी जाएगी।
-राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed