फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Illegal felling of Khair, 33 trees recovered from the forest

Una News: खैर का अवैध कटान, जंगल से 33 मोछे किए बरामद

Wed, 21 Jan 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Illegal felling of Khair, 33 trees recovered from the forest
बढ़वार के बूसल में खैर का अवैध कटान के स्थान पर विभाग ने 33 खैर के मोछे बरामद। वन विभाग
आरोपियों के खिलाफ थाना बंगाणा में करवाई प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़ रेंज ब्लॉक, थाना कलां की बीट मंदली के बढ़वार बूसल क्षेत्र में सरकारी जंगलों में खैर के अवैध कटान का मामला सामने आया है। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए मौके से खैर के 33 मोछे बरामद कर अपने कब्जे में ले लिए हैं।
इस संबंध में रेंज ऑफिसर खुरबाईं संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बढ़वार के बूसल क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व सरकारी जंगलों में खैर के पेड़ों का अवैध कटान कर रहे हैं। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी और 33 मोछे बरामद किए। इन सभी मोछों को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



रेंज ऑफिसर संदीप कुमार ने कहा कि अवैध कटान के इस मामले में थाना बंगाणा में प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी जंगलों में किसी भी प्रकार का अवैध कटान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध गतिविधि के पीछे कौन लोग शामिल हैं और किसके इशारे पर यह किया गया। आरोप है कि खैर के पेड़ों को काटकर उसे सुनियोजित तरीके से बाहर भेजा जाता है और बाद में मोछों को सुरक्षित स्थानों पर छुपा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएसपी अजय ठाकुर ने कहा कि अवैध कटान का यह मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जाएगी और जो भी व्यक्ति इसमें संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed